Muhavare in Hindi | मुहावरें का अर्थ, वाक्य और उसके 30 उदाहरण

Muhavare in Hindi | मुहावरें का अर्थ

Muhavare in Hindi:- इस आर्टिकल में हमने मुहावरों के बारे में बताया है, जो अक्सर परीक्षाओ में पूछे जाते है| (Muhavare) मुहावरे व्याकरण में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| लेकिन कुछ छात्र इन्हे लिख नहीं पाते इनके अर्थ समझ नहीं पाते है| इसलिए उनकी मदद के लिए हमने इस आर्टिकल में (Muhavare) मुहावरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है| इससे आपको परीक्षा में मुहावरे समझने में आसानी होगी|

Muhavare in Hindi | मुहावरें का अर्थ, वाक्य और उसके 30 उदाहरण

Read More:- पर्यावरण पर निबंध हिंदी में 

Muhavare | मुहावरे का अर्थ और उसकी परिभाषा

मुहावरा (Muhavare) शब्द अरबी भाषा से मिला है, जिसका अर्थ यह है की ”अभ्यास होना” या ”आदी होना”| मुहावरा शब्द अपने आप में एक स्वय है, क्यूंकि यह अपने समानय अर्थ को छोड़कर असामान्य अर्थ को प्रकट करता है|

मुहावरे को कुछ विद्वान वाग्धारा भी कहते है, मुहावरे (Muhavare) एक ऐसा शब्द है जो वाक्य के सयोजन करने पर अपना अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है| इनका प्रयोग करने से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है, उन्हें मुहावरे (Muhavare) कहते है|

Muhavare | मुहावरों की विशेषताएं

1. मुहावरे स्वयं में पूर्ण वाक्य नहीं होते।

2. मुहावरों का प्रयोग सन्दर्भ के अनुसार किया जाता है।

3. मुहावरों के शब्दों को नहीं बदला जा सकता।

4. मुहावरों का सामान्य अर्थ विशिष्ट नहीं लिया जाता है।

5. मुहावरे सन्दर्भ के अनुसार अर्थ देते हैं।

6. देश, समाज और काल के अनुसार मुहावरे बनते हैं।

7. अधिकतर मुहावरों हमारे शरीर के किसी ना किसी अंग से सम्बंदित होता है।

Muhavare | मुहावरों के उदाहरण

1. आसमान टूटना:- आपदा आना, मुश्किल पड़ना
वाक्य:- अपने पिता जी की मौत का समाचार सुनकर, सीमा पर आसमान टूट पड़ा।

2. कोल में समेटना:- गोद में लेना, आलिंगनबद्ध करना
वाक्य:- बच्चे को रोता हुआ देखकर माँ से रहा नहीं गया माँ ने बच्चे को अपनी अंक में समेट लिया।

3. आग पर तेल छिड़कना:- अधिक भड़काना, बुराई करना
वाक्य:- कई लोग सुलह करवाने की जगह और आग में तेल छिड़कने का काम करते हैं।

4. आग पर पानी डालना:- झगड़ा मिटाना, बात सुलझाना
वाक्य:- सीता रीता ने आपसी समझ-बूझ से आग पर पानी डालने का काम किया हैं।

5. आँख लगना:- झपकी आना
वाक्य:- राम ने ज्यादा देर रात काम किया, जिससे कारण उसकी आँख लग गई।

6. अपने मुँह मियाँ मिठू बनना:- आत्मप्रशंसा करना, खुद की तारीफ करना
वाक्य:- सीता अपनी सहेलियों के सामने अपनी खुद की प्रशंसा करती है जिसके कारन वह अपने मुँह मियाँ मिठू बनती रहती है।

7. अँधेरे घर का उजाला:- इकलौता बेटा
वाक्य:- सामीर अपने घर का एकलौता बेटा है इसलिए वह अँधेरे घर का उजाला है।

8. आँखें फोड़ना:- ध्यानपूर्वक पढ़ना
वाक्य:- प्रतिभा पढ़ाई करने में दिन रात अपनी आंखे फोड़ती है।

9. आकाश-पाताल एक करना:- बहुत परिश्रम करना
वाक्य:- सुमित्रा पिछले एक महीने से परीक्षा में प्रथम आने के लिए आकाश-पाताल एक कर रही है।

10. आँखों में धूल झोंकना:- धोखा देना
वाक्य:- राम ने चोरी करके अपने ही मकानमालिक को धोखा दिया उनकी आँखों में धूल झोंक दी।

11. आँखें खुलना:- समझ आना।
वाक्य:- अध्यापक के द्वारा पढाये गए एक अच्छे विषय से सभी छात्रों की आंखे खुल गयी|

12. आँख लगना:- सो जाना
वाक्य:- टीचर के पढ़ाते ही अश्मिता की आँख लग गयी।

13. अंग-अंग ढीला होना:- थक जाना
वाक्य:- शादी समारोह के कार्य करते करते निर्मला का अंग अंग ढीला होने लगा।

14. जीवन की बाजी लगाना:- जान की परवाह ना करना
वाक्य:- चिंता मत करो, प्राणों की बाजी लगाकर वह तुम्हारी रक्षा करेगा।

15. नाम डुबोना:- प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि खोना
वाक्य:- सीमा ने घर से भाग कर शादी करली और अपने माँ-बाप का नाम डुबो दिया।

16. छलनी कर डालना:- शोक-विह्वल कर देना
वाक्य:- तुम्हारी जली-कटी बातों ने मेरा कलेजा छलनी कर डाला है, अब मुझसे बात मत करो।

17. चहल-पहल होना:- रौनक होना
वाक्य:- भाई की शादी के कारण घर में बहुत चहल-पहल है।

18. घोड़े बेचकर सोना:- बेफिक्र होना
वाक्य:- बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, घोड़े बेचकर सोओ।

19. खोज खबर लेना:- समाचार मिलना
वाक्य:- मदन के दादा जी घर छोड़कर चले गए। बहुत से लोगों ने उनकी खोज खबर ली तो भी उनका पता नहीं चला।

20. आँखे सेंकना:- दर्शन का सुख उठाना
वाक्य:- बहुत से नवयुवक तो मेले ठेले में सिर्फ आँखे सेंकने ही आते हैं।

21. घाट-घाट का पानी पीना:- हर प्रकार का अनुभव होना
वाक्य:- रमेश सब कुछ जानता है उसने घाट-घाट का पानी पिया है, उसे कौन धोखा दे सकता है।

22. जली-कटी सुनाना:- बुरा-भला कहना
वाक्य:- मैं जरा देर से ऑफिस पहुँचा तो मालिक ने मुझे जली-कटी सुना दी।

23. झाँसे में आना:- धोखे में आना
वाक्य:- वह बहुत होशियार है, फिर भी झाँसे में आ गया।

24. टुकुर-टुकुर देखना:- टकटकी लगाकर देखना
वाक्य:- भिखारी भीख माँग रहा था और उसका छोटा-सा बच्चा सबको टुकुर-टुकुर देखे जा रहा था।

25. डूब मरना:- बहुत लज्जित होना
वाक्य:- इस तरह की बातें मेरे लिए डूब मरने के समान हैं।

26. ढिंढोरा पीटना:- घोषणा करना
वाक्य:- केवल ढोल पीटने से काम नहीं चलता, काम करने के लिए लोगों का विश्वास जीतना भी जरूरी है।

27. तशरीफ लाना:- आना
वाक्य:- घर में मेहमान आते हैं तो यही कहते हैं- तशरीफ लाइए।

28. दाल में काला होना:- संदेह होना
वाक्य:- यह लोग हमारे सामने धीरे-धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे कुछ दाल में काला लग रहा है।

29. दिन में तारे देखना:- बहुत दुःख के कारण अपने होश ठिकाने न रहना
वाक्य:- जब रामू की नौकरी छूट गई तो उसे दिन में तारे दिखाई दे गए।

30. गर्दन पर छुरी चलाना:- नुकसान पहुचाना
वाक्य:- मुझे पता चल गया कि विरोधियों से मिलकर किस तरह मेरे गले पर छुरी चला रहे थे।

31. गिरगिट की तरह रंग बदलना:- बातें बदलना
वाक्य:- गिरगिट की तरह रंग बदलने से तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।

32. गाल बजाना:- डींग हाँकना
वाक्य:- जो करता है, वही जानता है। गाल बजानेवाले क्या जानें ?

33. गूलर का फूल होना:- लापता होना
वाक्य:- वह तो ऐसा गूलर का फूल हो गया है कि उसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है।

Read More About Muhavare in Hindi Uske Arth With Other Sources

1 thought on “Muhavare in Hindi | मुहावरें का अर्थ, वाक्य और उसके 30 उदाहरण”

Leave a Comment