Kriya Visheshan in Hindi | क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और 20 उदाहरण

क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण 

Kriya Visheshan:- प्रिय साथियों, इस आर्टिकल में हमने Adverb यानी क्रिया विशेषण के बारे में जानकारी दी है| इस विषय के बारे में जानना अधिक महत्वपूर्ण होता है, क्यूंकि क्रिया विशेषण के बारे में परीक्षाओ में पूछा जाता है| इस आर्टिकल में Kriya Visheshan क्रिया विशेषण किसे कहते, उसके भेद और उदहारण सभी के बारे में जानकारी दी गयी है| इस आर्टिकल को पूरा पढ़े|

Read More:- Muhavare in Hindi aur Udaharan 

Kriya Visheshan in Hindi | क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और 20 उदाहरण

Kriya Visheshan | क्रिया विशेषण की परिभाषा

जैसे की हमने पिछले लेख में पढ़ा था की क्रिया किसे कहते है और विशेषण किसे कहते है, अब इस लेख में क्रिया विशेषण Kriya Visheshan को जानेंगे| जैसे की आप जानते है की जब किसी शब्द के प्रयोग से किसी काम का होना या समझ आजाये तो वह क्रिया कहलाती है| और जिस शब्द में संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताये वह विशेषण कहलाता है|

ऐसे ही Kriya विशेषण क्रिया विशेषण वह शब्द होते है, जो हमे क्रिया की विशेषता बताते है| दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जिन शब्दों क्रियाओ की विशेषता का पता चलता है, उसे क्रिया विशेषण कहते है| जैसे: तुम मुंबई कैसे-कैसे गए, इस वाक्य में ”गए” क्रिया है| और ”कैसे-कैसे” उसकी विशेषता|

Kriya Visheshan | क्रिया विशेषण के भेद

क्रिया विशेषण चार प्रकार के होते है, जिनके बारे में नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया है:-

  • कालवाचक क्रिया विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  • स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

 कालवाचक क्रिया विशेषण

कालवाचक क्रिया विशेषण वह क्रिया विशेषण का शब्द है जो वाक्य में क्रिया के होने का समय बताती है| वह कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते है|

1. तुम कल दिल्ली जरूर जाना।

2. आपको सभी को आज ही काम पूरा कर लेना चाहिए।

3. वह सोमवार को क्रिकेट खेलेगा।

4. वह हर सुबह को घूमने निकल जाती है।

5. वह चार हफ्ते बाद विदेश से लौटी है।

6. मेरे पीछे चलो।

7. तुम कब सुधरोगे।

8. अब तक मैं 5 बार मुंबई जा आया हूं।

9. बार-बार एक ही सवाल मत पूछो मुझसे।

10. मेरे पीछे मत चलो।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण

जब किसी शब्द में क्रिया के होने की विधि या तरीके के बारे में बताया जाता है, वह वाक्य रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है| जैसे:

1. वह फटाफट बोलता है।

2. आप ठीक से बैठिये।

3. जॉयदीप अच्छी तरह काम करता है।

4. शेर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।

5. उसने फुसफुसाते हुए कहा।

6. तुम बहुत धीरे-धीरे चल रहे हो।

7. तुम्हें क्या जल्दी लगी है।

8. तुम रोज समय पर नहीं पहुंचते हो।

9. उर्मिलेश हमेशा सच बोलता है।

10. पुनीत ध्यान पूर्वक पढ़ाई करता है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण

ऐसे में जो शब्द क्रिया के स्थान सम्बंदित विशेषता बताते है, वह स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है|

1. तुम अन्दर जाकर बैठो।

2. मैं बाहर खेलता हूँ।

3. हम छत पर सोते हैं।

4. मैं पेड़ पर बैठा हूँ।

5. शाम्यता मुझसे बहुत दूर बैठी है।

6. राकेश यहां आओ।

7. तुलसी तुम वहां क्या कर रही थी।

8. बाप ने बेटे से पूछा कि तुम कहां गए थे।

9. तुम्हारे सामने कौन खड़ा है।

10. अपने नीचे देखो।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

ऐसे में जब कोई शब्द क्रिया के परिमाण मतलब (मात्रा) की बात की जाए, वह परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है|

1. तुम थोड़ा अधिक खाओ।

2. जितेश बहुत ज़्यादा दौड़ता है।

3. समद अधिक खाना खाता है।

4. लविश उसके दोस्त से ज़्यादा पढता है।

5. अभी तक तुमने पर्याप्त नींद नहीं ली।

6. तुम बहुत अच्छे इंसान हो।

7. उसने खाना बहुत अधिक खा लिया है।

8. अपने शरारती लड़के का कुछ करो।

9. मुझे थोड़े से चावल उधार दो।

10. केवल इतने ही पैसों में टीवी ख़रीदा|

Kriya Visheshan | क्रिया विशेषण के उदाहरण 

वह धीरे-धीरे चलता है।

चीता तेज़ दौड़ता है।

शेर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।

मयंक धीरे चलता है।

मैं वहां नहीं आऊंगा।

हमे यहां से आगे जाना है।

कल मेरा पेपर है।

वह प्रतिदिन पूजा करता है।

आज हमें बहुत चलना है।

आप कहाँ से आ रहे है?

वह कल आया ?

खरगोश तेज दौड़ता है।

मेज के ऊपर किताब रखी है।

कुत्ता भागता है।

संगीता पढती है।

वह यहाँ रहता है।

हम प्रतिदिन टहलने जाते हैं।

Janiye or kriya visheshan in hindi aur uske udaharan 

1 thought on “Kriya Visheshan in Hindi | क्रिया विशेषण की परिभाषा, भेद और 20 उदाहरण”

Leave a Comment