मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध | Essay on My Aim of Life in Hindi

मेरे जीवन का लक्ष्य पर हिंदी में निबंध 

जीवन का लक्ष्य:- नमस्ते प्रिय दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते है की जिंदगी में हर किसी का कोई न कोई लक्ष्य होता है कोई न कोई सपना होता है जिसे वह पूरा करने की सोचते है| किसी को डॉक्टर बनने की चाह, किसी को इंजीनियर, किसी को पुलिस, आदि बहुत कुछ| तो इसलिए इस आर्टिकल में हमने अपने जीवन लक्ष्य के बारे में बताया है, की हमे कैसे अपना लक्ष्य बनाना चाहिए और कैसे इसे पूरा करना चाहिए| जीवन का लक्ष्य परीक्षाओ में भी पूछा जाता है| इसलिए इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है|

और पढ़े:- क्रिया विशेषण किसे कहते है और उसके उदाहरण 

मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध | Essay on My Aim of Life in Hindi

प्रस्तावना | जीवन का लक्ष्य

यह बात बिलकुल सच है की बिना जीवन का लक्ष्य या उद्देश्य बनाने वाला व्यक्ति अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकता है| उसका जीवन फिर जानवरो के सामान होता है, यह सच कहा जाता है की इंसान और जानवर में यही फर्क होता है| जानवर अपने लिए ज़्यदा कुछ नहीं कर सकते, लकिन इंसान चाहे कर सकता है| इंसान के पास वो साड़ी शक्तिया प्राप्त होती है जिसे वह कुछ भी कर सखे| इसलिए हर किसी के जीवन में कोई न कोई जीवन का लक्ष्य या उद्देश्य होना ही चाहिए, अगर हमारे जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होगा तो समाज भी हमे स्वीकार नहीं करता है| और भेदभाव करने लगता है|

लक्ष्य क्या होता है और हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है

जीवन का लक्ष्य ”लक्ष्य” यह शब्द सुनने में या बोलने में कितना छोटा लगता है, लकिन इस शब्द का हमारे जीवन में बहुत महत्व है| बचपन से जो सोचते आते है जो भी हमारा सपना होता की हमे बड़े होकर यह बनना है वो बनना है, उसी सपने को पूरा करने की चाह को लक्ष्य या उद्देश्य कहते है| जीवन का लक्ष्य का मतलब यही होता है की अपने जीवन में कुछ हासिल करना, नाम कमाना कुछ अच्छा काम करके, अच्छी नौकरी प्राप्त करना आदि बहुत चीजे ऐसी है जिसका लक्ष्य होता है हर इंसान के जीवन में|

जैसे कोई व्यक्ति चाहता है की में आईपीएस बनु, डॉक्टर बनु, पुलिस बनु, इंजीनियर बनु, आईएएस बनु आदि| यह एक जीवन का लक्ष्य ही होता है जिसे वह ठान लेते है और पूरा करके दिखाते है| फिर चाहे उनको किसी भी कठिनाईओ और समस्याओ से गुजरना पढ़े वह यह सब दूर करके अपना लक्ष्य प्राप्त करते है|

लक्ष्य हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी इंसान के जीवन में कोई लक्ष्य न बना हो तो उसे समाज में कोई नहीं स्वीकारता| फिर ना ही उस इंसान को समाज में इज़्ज़त मिलती है, अगर तुम्हारे पास पढ़ाई है शिक्षित हो तो हर कोई तुमसे बात करेगा| लेकिन तुम अशिक्षित हो तो कोई बात करने को तैयार नहीं होगा|

इसलिए हर किसी के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए और यदि कोई जीवन का लक्ष्य है तो उसे जरूर पूरा करना चाहिए| चाहे आपके कदम कितनी भी बार लड़खड़ाए लेकिन आपको डटकर सामना करना होगा| और अपनी मंजिल हासिल करनी होगी| ऐसे कई लोग होते है जो लक्ष्य पाने के बीच रोक-टोक लगते है, तू यह नहीं कर सकता या सकती| दी मोटीवेट करते है, लकिन इंसान को यह सब बाते छोड़कर हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दे|

लक्ष्य कितने प्रकार के होते है

लक्ष्य या उद्देश्य हर किसी के जीवन में कई प्रकार के होते है, ऐसा नहीं है की सिर्फ शिक्षित होना या नौकरी पाना ही हर इंसान का लक्ष्य होता है| कुछ लोगो के लिए उसका परिवार उनका लक्ष्य होता ही की वह अपने परिवार को घर दिला सखे| और कुछ इंसान को किसी चीज की लगन होती है तो उस चीज को पूरा करने का लक्ष्य होता है| या फिर किसी इंसान के अंदर कोई बुरी आदत हो जिसे वह छोड़ना चाहता हो वह भी एक लक्ष्य है उद्देश्य है, जिसे वह कैसे भी करके अपनी बुरी आदत छोड़दे | इसी तरह लक्ष्य कई प्रकार के हो सकते है|

हमें अपने जीवन का लक्ष्य कैसे चुनना चाहिए?

ऐसा कहा जाता है की हमारे जीवन में सबसे पहली गुरु हमारी माँ होती है, उन्होंने ही बचपन से अच्छी शिक्षा दी होती है| उनसे ही हम सब सीखते है, और वह हमेशा अच्छी अच्छी बताए सिखाती है| इसलिए यदि आप अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में सोच नहीं पाते हो की आपको किया करना चाहिए किया नहीं| तो आप अपनी प्रथम गुरु माँ के पास जाइये उनसे पूछिए| क्यूंकि हर सवालों के जवाब उनके पास होते है| और वह बहुत अच्छे से समझाती भी है| वह आपको बताएगी की आपको अपने जीवन में किया करना चाहिए|

आज कल की पीढ़ी ऐसी है की वह अपने माता-पिता को गलत ही समझते है, यदि वह कुछ सिखाते है| जिसके कारण बच्चे बुरी सांगत में पढ़ जाते है| और इसलिए वह अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते है| इसलिए हमेशा अपने माता-पिता की बात को सुनना चाहिए वह कभी गलत नहीं कहते है| वही आपके पहले गुरु है और सही रह पर चलना वही सिखाएंगे| इसलिए अपने लक्ष्य के बारे में उनसे पूछे|

हमें अपने जीवन में लक्ष्य को कैसे प्राप्त करना चाहिए?

अगर हम लक्ष्य को सच में प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए हमे खूब मेहनत करनी होगी है| बहुत सी समस्याओ से गुजरना होगा| तभी आखिरी में हमे लक्ष्य प्राप्त होता है, जानिये कुछ ऐसी बाते जिसे आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सखे|

1. हमें हमेशा अपने लक्ष्य के लिए सक्रिय रहना चाहिए, और लगातार काम में लगे रहना चाहिए जिसे लक्ष्य प्राप्त हो|

2. जितना हो सखे हमे अपने दिमाग से नकारात्मक बातो को निकाल देना चाहिए और बुरी चीजों और आदतों से दूर रहना चाहिए|

3. अपने सभी काम को शान्ति से और आराम से करना चाहिए| कोई जल्दबाज़ी नहीं दिखानी चाहिए |

4. अपनी हार और मुसीबतो से नहीं डरना चाहिए, हमेशा अपनी गलतियों से कुछ नया सिख कर आगे बढ़ते रहे|

5. हमे किसी सफल व्यक्ति है सहायता लेनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए|

6. सबसे महत्वपूर्ण बात हमे सब बातो को छोड़कर सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही ध्यान देना चाहिए|

निष्कर्ष

इस पुरे आर्टिकल को पढ़के यही सिक मिलती है की हमे इसी प्रकार अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए| चाहे किसी भी समस्या हो कठिनाई हो कुछ भी हो कितनी भी बार आपके कदम लड़खड़ाए लकिन हमे हर हाल में अपना लक्ष्य पप्राप्त करना चाहिए| क्यूंकि यही हमारे जीवन का महत्व है, बुरी आदतों को छोड़कर बुरी सांगतो को छोड़कर अपने लक्ष्य ध्यान दे| जिसके कारण हमारे माता-पिता को ख़ुशी मिले और हम खूब तरक्की करे जीवन में| इसलिए कहते है की हर इंसान के जीवन में उसका जीवन लक्ष्य होना ही चाहिए|

जानिए और भी बहुत कुछ अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में

1 thought on “मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध | Essay on My Aim of Life in Hindi”

Leave a Comment