CBSE Hindi Sample Paper Class12 2023 – Hindi Core

CBSE Hindi Sample Paper Class12 2023

CBSE Hindi Sample Paper Class12 2023: आज इस लेख में हमने CBSE हिंदी कोर सैंपल पेपर क्लास 12th का दिया है, इस लेख में नीचे आपको परीक्षा की मार्किंग स्कीम, प्रश्न उतर और साथ व्याकरण के विषय जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते है| इन सब की जानकारी मिलेगी, इसके अलावा आप लोग नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे हिंदी कोर सैंपल पेपर को डाउनलोड भी कर सकते है|

में सभी छात्रों को यही सलाह देने चाहूंगी की परीक्षा ज़्यदा दूर नहीं है, आपको 12th में अच्छे नंबरों से पास होना है तो खूब मन लगाकर पढ़े और ज़्यदा से ज़्यदा पिछले प्रश्न पत्रों को सोल्व करे जिसे आपको परीक्षा में आसानी होगी| और यह अंदाजा रहेगा की परीक्षा की तरीके से आएगी| नीचे परीक्षा का पूरा फॉर्मेट दिया गया है जरूर देखे|

Read Also:- kabir ki sakhiyaan with explanation in hindi 

CBSE Hindi Sample Paper Class12 2023

CBSE Hindi Sample Paper Class12 2023

खंड ‘अ’ (वस्तुपरक प्रश्न) अपठित गद्यांश

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर विकल्प लिखिए- (1 × 10 = 10)

प्रजातंत्र के तीन मुख्य अंग हैं-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। प्रजातंत्र की सार्थकता एवं दृढ़ता को ध्यान में रखते हुए और जनता के प्रहरी होने की भूमिका को देखते हुए मीडिया (दृश्य, श्रव्य और मुद्रित) को प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देखा जाता है। समाचार-माध्यम या मीडिया को पिछले वर्षों में पत्रकारों और समाचार-पत्रों ने एक विश्वसनीयता प्रदान की है और इसी कारण विश्व में मीडिया एक अलग शक्ति के रूप में उभरा है।

कार्यपालिका और विधायिका की समस्याओं, कार्य-प्रणाली और विसंगतियों की चर्चा प्राय: होती रहती है और सर्वसाधारण में वे विशेष चर्चा के विषय रहते ही हैं। इसमें समाचार-पत्र, रेडियो और टी०वी० समाचार अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा को आगे बढ़ाने में योगदान करते हैं, पर न्यायपालिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद उसके बारे में चर्चा कम ही होती है। ऐसा केवल अपने देश में ही नहीं, अन्य देशों में भी कमोबेश यही स्थिति है।

स्वराज-प्राप्ति के बाद और एक लिखित संविधान के देश में लागू होने के उपरांत लोकतंत्र के तीनों अंगों के कर्तव्यों, अधिकारों और दायित्वों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ी है। संविधान-निर्माताओं का उद्देश्य रहा है कि तीनों अंग परस्पर ताल-मेल से कार्य करेंगे। तीनों के पारस्परिक संबंध भी संविधान द्वारा निर्धारित , फिर भी समय के साथ-साथ कुछ समस्याएँ उठ खड़ी होती हैं। आज लोकतंत्र यह महसूस करता है कि न्यायपालिका | भी अधिक पारदर्शिता हो, जिससे उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़े। ‘जिस देश में पंचों को परमेश्वर मानने की परंपरा, वहाँ न्यायमूर्तियों पर आक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण है।’

प्रश्न / उत्तर:-

(क) लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकतंत्र में मीडिया की अह भूमिका है। यह कार्यपालिका व विधायिका की समस्याओं, कार्य-प्रणाली तथा विसंगतियों की चर्चा करती है, पर न्यायपालिका पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचती है।

(ख) लोकतंत्र के तीनों अंगों का नामोल्लेख कीजिए। चौथा अंग किसे माना जाता है?

उत्तर- लोकतंत्र के तीन मुख्य अंग होते हैं-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। चौथा अंग मीडिया को माना जाता है। इसमें दृश्य, श्रव्य व मुद्रित मीडिया होते हैं।

(ग) जनता में अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में किसका योगदान है? कैसे?

उत्तर- जनता में अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया का योगदान है। यह सरकार द्वारा बनाई गई नई-नई नीतियों को जनता तक पहुँचाती है तथा उन नीतियों के अंतर्गत दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनती है। साथ-ही-साथ यह दायित्वबोध कराने में भी अपनी अह भूमिका अदा करती है।

(घ) ‘पारदर्शिता’ से क्या तात्पर्य है? लोकतंत्र न्यायपालिका में अधिक पारदर्शिता क्यों चाहता है?

उत्तर- ‘पारदर्शिता’ का अर्थ है-आर-पार दिखाई देना या संदेह में न रखना। न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षिका है, परंतु न्यायाधीशों पर आक्षेप लगने लगे हैं। अत: लोकतंत्र न्यायपालिका में पारदर्शिता चाहता है।

(ड) निर्देशानुसार उत्तर दीजिए—

1. विशेषण बनाइए—विश्व, प्रतिष्ठा
2. वाक्य में प्रयोग कीजिए-मर्यादा, विसंगति

उत्तर- 1. विशेषण-वैश्विक, प्रतिष्ठित
2. हर व्यक्ति को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए।
सरकार ने वेतन-विसंगति दूर करने का वायदा किया।

2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

पैदा करती कलम विचारों के जलते अंगारे,
और प्रज्वलित प्राण देश कया कभी मरेगा मारे?
लहू गर्म करने को रक्खो मन में ज्वलित विचार,
हिंसक जीव से बचने को चाहिए किंतु तलवार ।

एक भेद है और जहाँ निर्भय होते नर-नारी
कलम उगलती आग, जहाँ अक्षर बनते चिंगारी
जहाँ मनुष्यों के भीतर हरदम जलते हैं शोले,
बातों में बिजली होती, होते दिमाग में गोले।
जहाँ लोग पालते लहू में हालाहल की धार
क्या चिंता यदि वहाँ हाथ में हुई नहीं तलवार?

प्रश्न / उत्तर:-

(क) कलम का प्रतीक क्या है?

उत्तर- कलम क्रांति का प्रतीक है। यह वैचारिक क्रांति लाता है।

(ख) तलवार की आवश्यकता कहाँ पड़ती है?

उत्तर- हिंसक जानवरों से बचने के लिए तलवार की जरूरत है, यानी अन्याय को खत्म करने के लिए इसकी जरूरत है।

(ग) रक्त को गरम करने से कवि का क्या तात्पर्य है?

उत्तर- इसका अर्थ है- क्रांतिकारी विचारों के साथ मन में उमंग और उत्साह बनाए रखना।

(घ) कैसे व्यक्ति को तलवार की जरूरत नहीं है?

उत्तर- वे लोग जिनके भीतर उत्साह है, वैचारिक शक्ति है, उन्हें तलवार की आवश्यकता नहीं है।

अथवा

हैं जन्म लेते जगह में एक ही,
एक ही पौधा उन्हें है पालता
रात में उन पर चमकता चाँद भी,
एक ही-सी चाँदनी है डालता।

मेह उन पर है बरसता एक-सा,
एक सी उन पर हवाएँ हैं बही
पर सदा ही यह दिखाता है हमें,
ढंग उनके एक से होते नहीं।
ढंग उनके एक से होते नहीं।

छेदकर काँटा किसी की उंगलियाँ,
फाड़ देता है किसी का वर वसन
प्यार-डूबी तितलियों का पर कतर
भँवर का है भेद देता श्याम तन।
फूल लेकर तितलियों को गोद में
भँवर को अपना अनूठा रस पिला,
निज सुगंधों और निराले ढंग से
है सदा देता कली का जी खिला।

है खटकता एक सबकी आँख में
दूसरा है सोहता सुर शीश पर,
किस तरह कुल की बड़ाई काम दे
जो किसी में हो बड़प्पन की कसर।

प्रश्न / उत्तर:-

(क) प्रस्तुत काव्यांश किससे संबंधित है?

उत्तर- प्रस्तुत काव्यांश पौधे और चाँदनी से संबंधित है|

(ख) इस काव्यांश से हमें क्या सीख मिलती है?

उत्तर- हमे इस काव्यांश से यह सिक मिलती है की समान पालन-पोषण होने पर अलग व्यक्तियों के स्वभाव समान होते हैं।

(ग) ‘फाड़ देता है किसी का वर वसन’ में ‘वसन’ शब्द का अर्थ क्या है?

उत्तर- वस्त्र

(घ) कवितानुसार फूल निम्न में से कौन-सा कार्य नहीं करता?

उत्तर- सुरों के शीश पर सोहता है।

खंड ‘ब’ -(वर्णनात्मक प्रश्न)

3. नीचे दिए गए चार अप्रत्याशित विषयों में से किसी एक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक निबंध लिखिए- (6 × 1 = 6)

i. लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका
ii. दिया और तूफ़ान : मानव जीवन का सत्य
iii. झरोखे से बाहर
iv. आज़ादी का अमृत महोत्सव: स्वर्णिम 75 साल

4. किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए- (3 × 2 = 6)

i. कहानीकार द्वारा कहानी के प्रसंग या पात्रों के मानसिक द्वंद्वों के विवरण के दश्यों की नाटकीय प्रस्तुति में काफ़ी समस्या प्रकट होती है।

ii. रेडियो श्रव्य माध्यम। यह ध्वनि के माध्यम से ही संप्रेषण करता है। इसलिए
नाटक में मौलिक का विशिष्ट महत्व है। रेडियो नाटक में ध्वनि की महत्ता स्पष्ट करते हुए कोई तीन बिंदु लिखना अनिवार्य है।

iii. रंत या कुटेव को बुरी लत क्यों कहा गया है? नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन द्वारा इस लत से कैसे रोका जा सकता है?

5. निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो का उत्तर लगभग 80 शब्दों में दीजिए- (4 × 2 = 8)

i. समाचार लेखन की एक विशेष शैली होती है। इस शैली का नाम देकर समाचार लेखन की इस शैली की व्याख्या कीजिए।

ii. बीट रिपोर्टिंग और स्पेशलाइज्ड रिपोर्टिंग में अंतर स्पष्ट कीजिए।

iii. एक विशेषता क्या है? फीचर को परिभाषित करते हुए, एक अच्छी फीचर की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख करें।

6. काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए- (3 × 2 = 6)

i. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि ने अपने जीवन में किन परस्पर विरोधी बातों का सामंजस्य बिठाने की बात की है?

ii. ‘रस का अक्षयत्र’ से कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर इंगित किया है?

iii. ‘विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते’ पंक्ति में ‘विप्लव’ से क्या तात्पर्य है? ‘छोटे ही हैं शोभा पाते’ ऐसा क्यों कहा गया है?

7. काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए- (2 × 2 = 4)

i. ‘पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं-बच्चों का उड़ान से कैसा संबंध है?

ii. बात और भाषा परस्पर जुड़े होते है किंतु कभी-कभी भाषा के चक्कर में सीधी बात भी टेढ़ी हो जाती है कैसे?

iii. कवितावली के छंदों के आधार पर स्पष्ट करें कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है।

8. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए- (3 × 2 = 6)

i. बाजार किसी का लिंग, जाति, धर्म, क्षेत्र नहीं देखता, बस देखता है सिर्फ़ उसकी क्रय शक्ति को, और इस रूप में वह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है।आप इस कथन से कहाँ तक सहमत हैं? स्पष्ट करके लिखिए।

ii. कहानी के किस-किस मोड़ पर लुट्टन के जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आए?

iii. जाति-प्रथा भारतीय समाज में बेरोजगारी और भुखमरी का भी एक कारण कैसे बनती जा रही है? क्या यह स्थिति आज भी है ?स्पष्ट कीजिए।

9. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए- (2 × 2 = 4)

i. लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत (संन्यासी) की तरह क्यों माना है?

ii. लोगों ने लड़कों की टोली को मेंढक-मडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आप को इंद्रसेना कहकर क्यों बुलाती थी?

iii. भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं। लेखिका ने ऐसा क्यों कहा होगा?

Read more about hindi sample paper class 12th 2023 with other sources 

Leave a Comment