Aupcharik Patra Format In Hindi | औपचारिक पत्र और उदाहरण

Aupcharik Patra Format In Hindi

Aupcharik Patra Format:- जैसा की आप जानते है, औपचारिक पत्र जिसे इंग्लिश में (Formal letter) कहते है| इस आर्टिकल में हमने औपचारिक पत्र के पूरी जानकारी दी है| नीचे इस आर्टिकल में औपचारिक पत्र से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा करेंगे| जैसे की औपचारिक पत्र (Aupcharik Patra) किसे कहते हैं, औपचारिक पत्र कैसे लिखते है, और इसके साथ इसके उदहारण भी| अगर आप औपचारिक पत्र के बारे में जानना चाहते हो, को पूरा जरूर पढ़े |

Aupcharik Patra Format In Hindi | औपचारिक पत्र और उदाहरण

Aupcharik Patra | औपचारिक पत्र किसे कहते हैं?

जो पत्र हम सरकारी या प्राइवेट अधिकारियो या कार्यालय तक अपनी बात पहुंचाने एवं शिकायत करने के लिए जैसे की पदाधिकारियों, व्यापारियों, प्रधानाचार्य, पुस्तक विक्रेता, आदि लिखे गए पत्र को औपचारिक पत्र (Aupcharik Patra) कहते है| जिसे हमारा कोई निजी या पारिवारिक सम्बन्ध नहीं होता है| यह पत्र उन्हें लिखे जाते है| उदहारण के लिए स्कूल से अवकाश लेना, कार्यालय में शिकायत करना आदि|

Read More:- Yamak Alankar ke Udaharan or Uski Paribhasha 

Aupcharik Patra | औपचारिक पत्र के भेद

जैसा की अपने ऊपर बताया है की औपचारिक पत्र क्यों और किसके लिए लिखा जाता है, अपने स्कूल में प्रधानाचार्या को, कॉलेज में प्रोफेसर या डीन को, नौकरी के लिए आदि लिखे जाते है| (Aupcharik Patra) औपचारिक पत्र के अनेक प्रकार है जैसे की नीचे दिए गए है|

  • प्रार्थना पत्र
  • कार्यालयी पत्र
  • व्यवसायिक पत्र

Aupcharik Patra Format | औपचारिक पत्र फॉर्मेट

पता – __ __ __ (जिसको आप पत्र लिख रहे है, स्कूल या कार्यालय का नाम और पता )
दिनांक – __ __ ____अभिवादन (सर, महोदय वगेरा )

विषय:

विवरण ________ __ _____ ______ ___
___ __ _____ _____ _____ ______________________
____ ___ ___ ___–
_____

लिखने वाले का नाम
हस्ताक्षर
_____________

  • पता: सबसे उपे लेफ्ट साइड आपको अपना पता लिखना होगा साथ ही अपना नाम भी|
  • दिनांक: पत्र लिखते समय दिनांक जरूर लिखे |
  • विषय: फिर जिस विषय पर आप पत्र लिख रहे है, उसका छोटा सा विषय लिखे जैसे स्कूल से अवकाश चाहिए|
  • अभिवादन: यह जरूरी है की आप जिस को लिख रहे है, उसका अभिवादन लिखना जरूरी है| जैसे महोदय, सर, साहब, श्रीमान आदि|
  • विवरण: फिर मह्त्वपूर्ण विषय में आपको विवरण लिखना होगा, जैसे की आपको स्कूल से अवकाश चाहिए उसके लिए लिखना की आपको क्यों चाहिए|
  • नाम और हस्ताक्षर: अंत में लेफ्ट साइड नीचे अपना नाम और हस्ताक्षर जरूर करे|

Aupcharik Patra | औपचारिक पत्र के उदहारण

उदाहरण 1: बहन की शादी होने के कारण 5 दिन की अवकाश के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र लिखे।

सेवा में,

श्रीमती प्रधानाचार्या जी,
सर्वोध्य कन्या विद्यालय
हॉस्टल उत्तम नगर
दिनाक- 5/3/2022

विषय: विद्यालय से अवकाश पाने हेतु पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है की में काजल पांडेय कक्षा 12 की छात्रा हूँ। मेरा रोल नंबर 23 है, मैडम कुछ दीनो बाद मेरी बहन की शादी है| इसलिए में स्कूल नहीं आ पाऊँगी, हमे शादी के लिए राजस्थान जाना है इसलिए मुझे दिनांक 3 से 6 दीं तक का अवकाश चाहिए| मेरे सभी परिवार वहा जा रहे है, इसलिए मुझे भी इस समाहरो में शामिल होना पड़ेगा| कृपया करके मेरी यह अवकाश मंजूर करे|

अंत में, मैडम, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया मुझे उपरोक्त अवधि के लिए छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें, जिसके लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।

धन्यवाद,

आपकी आज्ञाकारी विद्यार्थी
काजल

उदाहरण 2: अपने मोहल्ले में गंदकी ज्यादा फेल जाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखे।

सेवा में,

स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम
शास्त्री नगर, दिल्ली
दिनांक- 7-08-2022

विषय: अपने मोहल्ले की गन्दगी और अनियमित सफाई व्यवस्था के लिए पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है की माननीय स्वास्थ्य अधिकारी को में बताना चाहूंगा की, में कुलदीप सिंह नई दिल्ली सर्वोध्य सोसाइटी में रहता हूँ| यह बताना चाहता हूँ की हमारी सोसाइटी के बहार निकलते ही कचरा ही कचरा दिखाई देता है| इस कचरे की वजह से बहुत ज़्यदा गंदगी और बदबू फैली हुई है| कृपया करके इसे जल्दी से जल्दी साफ़ करवाए| इस गन्दगी के कारण सोसाइटी में मच्छर हो रहे है, जिसकी वजह से सभी बच्चे, बुजुर्ग बीमार पड़ रहे है|

इस गन्दगी की बदबू की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है| सोसाइटी के बच्चे, बुजुर्ग कही बहार नहीं जा पाते, मच्छरों के कारण डेंगू फेल रहा है| यहाँ गन्दगी रह जाने की वजह से बहार के कुछ लोग इसी जगह कचरा फेकने लगे है| आस पास की हवा दूषित हो गयी है| पेड़ पौधे मुरझाने लगे है|

इस सोसाइटी का सेकरतारी होने व एक नागरिक होने के नाते में अपना कर्त्तव्य समझता हूँ की शोचनीय दशा से आपको अवगत कराऊँ| मुझे डर है की अगर समय पर यह गन्दगी साफ़ नहीं हुई तो यहाँ महामारी का सामना करना पढ़ सकता है| अंत: निवेदन है की कृपया करके आप हमारे मोहल्ले की दशा देख कर शीघ्र ही सफाई का प्रबन्ध कराये| ताकि हमे इस गन्दगी से छुटकारा मिले|

धन्यवाद,

सोसाइटी सेक्रेटरी,
कुलदीप सिंह

Read More About Aupcharik Patra format with other sources 

1 thought on “Aupcharik Patra Format In Hindi | औपचारिक पत्र और उदाहरण”

Leave a Comment