Women Safety Essay in Hindi | महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध

Women Safety Essay in Hindi 

Women Safety Essay:- हम जानते है की हमारा देश अलग अलग रीति-रिवाजों और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है | प्राचीन काल से यही परंपरा चलती आयी है की भारत देश में महिलाओ को बहुत सम्मान दिया जाता है | पहले ऐसा नहीं था लकिन देश के बाद महिलाओ को भी उनके अधिकार मिले जिसे लोग उन्हें भी उतना ही सम्मान देने लगे जितना पुरुषो को मिलता है|

भारत में महिलाओ को दुर्गा माता का दर्जा दिया जाता है, इसलिए महिलाओ के लिए काफी सेफ्टी भी निकाली | ऐसे ही इस लेख में महिलाओ की सुरक्षा Women Safety के बारे में जानकारी दी गयी है|

Read Also:- Essay on value of time in Hindi

महिलाओं की सुरक्षा | Women Safety

इस सदी में हमारे समाज में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है, महिलाओ के साथ-साथ छोटी बच्चियां भी चाहे उनकी उम्र 4 साल हो या 8 साल कोई सुरक्षित नहीं है | और यह सब हमारे देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है, मतलब जहा हम महिलाओ को देवी माँ की तरह पूजते है और दूसरी तरफ 4 साल की बच्ची सुरक्षित नहीं है |

Women Safety Essay in Hindi | महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध

जब भी अख़बार को पढ़ते है तो आए दिन उसमे महिलाओ के साथ हो रहे बलात्कार, शोषण आदि यही सब पढ़ने को मिलता है| और इतना सब हो रहे अपराध के लिए कोई एक्शन नहीं लेता है, बस रोज-रोज किसी न किसी नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी होती ही है | चाहे घर हो, कार्यालय हो, पार्क हो, हॉस्पिटल हो आदि कोई भी Women Safety महिलाये कही भी सुरक्षित नहीं होती है |

घर से बहार निकलने से पहले लड़कियों के अंदर डर होता है की अगर में बहार गयी तो कोई मेरे साथ गलत व्यवहार न करे कोई पुरुष छेड़खानी न करे | क्यूंकि हमारे समाज में राह चलते भी किसी भी महिलाओ के साथ छेड़खानी करने लगते है | भारत में रोज लड़कियों के साथ गलत होता है|

अपने आप पर यह सब अपराध होने के कारण Women Safety महिलाये अब खुद को असुरक्षित समझने लगी है | स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़किया घर से बहार निकलने से भी डरती है क्यूंकि आए दिन लड़कियों के मुँह पर तेज़ाब ढाल दिया जाता है, यही सोच कर वह डर जाती है | कुछ साल पहले हुआ निर्भया केस जिसे सुनके भी रूह कांप उठती है, उस केस भी अभी तक कोई उभर नहीं पाया और फिर वैसे ही अपराध हो रहे है|

निर्भया केस के बाद भी समाज को शर्म नहीं आयी, अभी भी वही बलात्कार, शोषण होता आ रहा है | और सबसे ज़्यदा तो इस बात पर आश्चर्य होता है, की कोई कोई माता-पिता पैसो के लालच में आकर अपनी खुद की बेटी को वेश्या बनवा देते है, सिर्फ बलात्कार ही नहीं और भी ऐसे अपराध है जिसके कारण लड़कियों की मृत्यु हो जाती है |

जैसे दहेज प्रथा, अपहरण, तेजाब फेंकना, भ्रूण हत्या और मानसिक उत्पीड़न आदि | इन सब कारणों की वजह से असुरक्षित महसूस करती है | ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बुरे हालात है, कई बार आरोपी घर का ही सदस्य निकलता है | महिलाओ की जनसंख्या देश में कम होने का कारण ही यही है, अभी हाल ही में एक स्कूल की छात्र पर एसिड अटैक हुआ था | आए दिन ऐसे कुछ अपराध हो जाते है और कोई एक्शन नहीं होता| हर रोज 70 रेप की घटनाए सामने आती है |

Women Safety | महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून

यह सब अपराध होने के के कारण भारत सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कुछ कानून बनाये, जैसे हिंदू मैरिज एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट, स्पेशल मैरिज एक्ट, मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन एक्ट, नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन एक्ट आदि ऐसे कई कानून बनाये गए थे |

भारत सरकार ने महिलाओं के हित में ऐसे कई कानून बनाए जिससे अपराधी को कड़ी सजा दी जा सके ताकि आगे ऐसा अपराध करने की कोशिश भी न करे| जिसे कुछ महिलाये सुरक्षित Women Safety होने लगी है, लकिन पूरी तरह से नहीं क्यूंकि वक़्त का कुछ पता नहीं कब किया हो जाये | डर अभी उनके मन में रहता है, की बहार निकले तो कोई छेड़खानी न करे |

महिला सुरक्षा से जुड़े कुछ सुझाव

1. सबसे पहले तो हर महिला को अपनी आत्म-रक्षा करने का सुझाव सिखाना होगा और साथ ही उनके आत्मबल को भी बढ़ाने की जरूरत है | इससे कोई भी महिला किसी भी परिस्थिति का सामना करने से किसी भी परेशानी को महसूस नहीं करेगी |

2. महिलाएं या लड़किया उनको हमेशा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की वह कही भी कभी भी किसी अनजान पुरुष के साथ अकेले में न जाए , और ऐसी स्थिति में उन्हें अपने आप को दूर रखना चाहिए |

3. किसी भी महिला को कभी भी अपने आप को किसी पुरुष से काम नहीं समझना चाहिए, फिर चाहे यह मानसिक क्षमता की बात हो या फिर बल की बात हो |

4. लड़कियों को इस बात का भी ध्यान देना चाहिए की वे सोशल मीडिया के जरिये, अनजान व्यक्तियों से दूर रहे | उनको किसी भी तरह का अपना निजी विवरण न दे |

5. महिला हो या कोई लड़की हमेशा घर से बाहर निकलते वक़्त अपने साथ मिर्च स्प्रे रखना चाहिए। हालाँकि ऐसा नहीं की आप हमेशा इसी पर पूरी तरह निर्भर रहें, वे किसी और तरीके से भी अपना बचाव कर सकती है |

6. जब भी कोई महिला अपने आप को विपरीत परिस्थिति में गिरता देख, अपने फ़ोन से इमरजेंसी नंबर या किसी परिजन को व्हाट्सएप्प भी कर सकती है. साथ ही अपने लोकेशन भी भेज सकती है |

निष्कर्ष

वैसे तो महिलाओ की सुरक्षा करना पुरुषो का कर्तव्य होता है, उन्हें महिलाओ की सुरक्षा के लिए जो कानून बने है उनका पालन करना चाहिए | समाज के लोगो का यह कहना है की लड़कियों के छोटे कपड़े पहने के कारण उनका बलात्कार होता है , ऐसे बोलने वाले लोगो की मानसिकता को बदलना चाहिए |

और सभी महिलाओ को डर कर जीना नहीं लड़ना सीखना होगा| बस ऐसी मानसिकता हमारे देश को नीचा दिखाने का काम करती है। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा Women Safety के लिए हमें हर संभव प्रयास करना होगा, ताकि हमारे देश में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सखे|

Read More About Women Safety Essay in Hindi 

1 thought on “Women Safety Essay in Hindi | महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध”

Leave a Comment