समय का महत्व पर निबंध | Essay on Value of Time in Hindi

समय के महत्व पर निबंध 

समय का महत्व:- जैसे की आप सभी जानते ही है, की हमारे पूरे जीवन में समय का किया महत्व होता है, पूरी दुनिया समय के हिसाब से चलती है| हर काम समय समय पर किया जाता है| समय एक ऐसा शब्द है जिसकी तुलना किसी से नहीं कर सकते | इसलिए आज इस लेख में हम समय का महत्व के बारे में जानेंगे की वो हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है? इसका सदुपयोग कैसे करे आदि| समय का महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे |

प्रस्तावना

समय क्या है? समय एक ऐसी कीमती चीज है जिसे अमीर से अमीर व्यक्ति की खरीद नहीं सकता है, हीरे-सोने से भी महंगी चीज| समय एक ऐसी चीज है जो अमीर से अमीर आदमी को कुछ ही पलों में गरीब बना दे| समय का चक्र जैसे-जैसे घूमता है, मानव भी उसके साथ घूमता है|

Read Also:- Top 5 Motivational Speech in Hindi 

जो व्यक्ति समय का महत्व के साथ अपने जीवन में बदलाव लाता है, वही व्यक्ति कामियाबी हासिल करता है| इस पुरे संसार में सबसे कीमती चीज समय को माना जाता है, क्यूंकि हम सब चीज खरीद सकते है लकिन समय को नहीं| हमे समय की तरह बनना चाहिए, समय हमेशा चलता रहता है यह कभी किसी का इंतज़ार नहीं करता है |

समय का महत्व पर निबंध | Essay on Value of Time in Hindi

समय का महत्व

समय का क्या महत्व है हमारे जीवन में ? समय हमारा सर्वश्रेष्ठ धन है, इससे बढ़कर हमारे जीवन में कुछ भी नहीं है जो भी लोग समय को ज़्यदा महत्व देते है समय भी उन्हें महत्व देता है| कुछ लोग ऐसे भी होते है की उनपर मुसीबत आने पर वह अपना धैर्य खो देते है और फिर अपना मूल्य समय को खो देते है| हमे भी समय की तरह नित्यकर्म का टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए | अच्छे कामो के लिए समय का सदुपयोग करना आपको अच्छे परिणाम देगा और यदि आप बुरे काम करोगे तो बुरा परिणाम देगा|

बहुत से लोग ऐसे होते है, जो समय का महत्व नहीं देते है वह बस यही सोचते है की पैसा ही सब कुछ है जिसे हम सफल और ख़ुशी प्राप्त कर सकते है | लकिन जब वह अपने लालच में समय को खो देते है तो पता चलता है की पैसो के सामने कुछ भी नहीं| खोया हुआ पैसा तो दोबारा कमाया जा सकता है लेकिन एक बार समय बीत जाये तो समय लौटके नहीं आता है|

समय को ना ही हम टोल सकते है, और ना ही हम माप सकते है | पर इसकी कुछ इकाइयाँ होती है, जिसे हम दिन, घंटे, सप्ताह, महीने और साल में गिना जाता है| जो भी व्यक्ति इस समय को बर्बाद करता है, आने वाले टाइम फिर उसे बर्बाद करता है| हमे हमेशा समय के मूल्य को समझना महत्वपूर्ण है, क्यूंकि यह हमेशा बदलता रहता है | अभी आपके जीवन में खुशिया है तो कल आपके जीवन में परेशानिया हो सकती है | जो भी व्यक्ति समय को महत्व देता है, उसे बुद्धिमान माना जाता है |

विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व विद्यार्थी का जीवन एक ऐसा जीवन है, जब बच्चा कुछ सीखता है | उससे कई चढ़ाव उतारव से गुजरना पढता है, उनके विद्यालय में भी शिक्षक समय का महत्व और उसका सदुपयोग कैसे करना हमेशा जोर देते है | जो आगे चलकर हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी होते है, विद्यालय में जो हम समय का महत्व सीखते है उसे कैसे प्रबंदक करना है वो हम अपने जीवन में कभी नहीं भूलते है |

विद्यालय में हम समय सीमा से बंधे रहते है, सुबह से लेकर शाम तक हर गतिविधि का समय निर्धारित रहता है | सबसे पहले हमें विद्यालय में आकर प्रार्थना करनी होती है और फिर उसका बाद पढ़ाई शुरू होती है | सबका समय निर्धारित होता है | जो भी विद्यार्थी अपने जीवन में समय और अनुशासन का पालन करता है, वह विद्यार्थी अपने जीवन में हमेशा सफल होता है |

इसके अलावा एक विद्यार्थी परीक्षा देते समय एक-एक मिनट के मूल्य को महसूस करते है | माता-पिता को अपने बच्चो को समय के बारे में बताना चाहिए, समय की सच्चाई बतानी चाहिए | और इसके अलावा हमे यह ध्यान जरूर देना चाहिए की अगर समय किसी को बना सकता है तो मिटा भी सकता है |

हमे समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए ?

1. जैसा की आप जानते है, एक सफल व्यक्ति के जीवन में समय का सदुपयोग को भी महत्वपूर्ण भूमिका बताया गया है | हमे समय का सही उपयोग करने के लिए उसे अच्छे से प्रबंदक करना होगा, यह हमारे जीवन के लिए अधिक महत्वपूर्ण है |

2. हर किसी व्यक्ति को समय को कैसे प्रबंदक करना है, सीखना चाहिए लकिन उसके लिए आपको अपना लक्ष्य बनाना होगा | और उस लक्ष्य पर आपको समय का उपयोग करना होगा, क्यूंकि लक्ष्य बड़ा हो या छोटा उसके ही मुताबिक आपको शुरुआत एक छोटे कदम से होती है |

3. हमे अपने कार्य की शुरुआत छोटे छोटे टुकड़ो में करनी चाहिए | तभी समय के साथ साथ हम कुछ कामियाबी हासिल कर पाएंगे |

4. और इसी प्रकार हम अपने कार्य के प्रति पूरे तरीके से व्यस्त रख पाएंगे और ऐसे हमें अपना समय बर्बाद करने का वक्त भी नहीं मिलेगा| बस फालतू चीजों से मन हटाकर अपने कार्य में ध्यान दे |

निष्कर्ष

इस पुरे निबंध से यही सिखने को मिला की हमे अपने जीवन में समय को बहुत महत्व देना चाहिए | समय भगवन द्वारा मिला हुआ एक अनमोल उपहार है, इसका सदुपयोग और प्रबंदक सोच समझ कर करना चाहिए |

हमेशा समय का महत्व को समझे और सत्य की राह पर चले | फालतू चीजों में अपना समय गवाए बिना अपने लक्ष्य पर लगाए या अपने काम पर | और इसके लिए दुसरो को भी यही सिक देनी चाहिए है की हमारे जीवन में समय कितना मान्य है और कितना समय महत्व|

Read More About essay on value of time in hindi with other sources 

1 thought on “समय का महत्व पर निबंध | Essay on Value of Time in Hindi”

Leave a Comment