Visheshan | विशेषण कितने प्रकार के होते है, परिभाषा | और इसके 10 उदाहरण

जाने विशेषण कितने प्रकार के होते है और इसकी परिभाषा 

(Visheshan) प्रिय छात्रों आज इस आर्टिकल में हम हिंदी व्याकरण में विशेषण को पड़ेंगे, नीचे विशेषण Visheshan के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है| जैसे की विशेषण किसे कहते है, विशेषण के भेद और विशेषण के उदाहरण आदि की विस्तार में जानकारी दी है| इसके अलावा आपको इस आर्टिकल में परीक्षा हेतु और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी|

Visheshan | विशेषण किसे कहते है?

संज्ञा या सर्वनाम के किसी शब्दों की विशेषता बताना जैसे गुण, परिणाम, संख्या आदि को बताना उसे विशेषण Visheshan कहते है| अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो किसी व्यक्ति या वस्तु को उसकी विशेषता दर्शाना मतलब उसकी विशेषताएं बताना वह विशेषण कहलाता है| उदहारण: ईमानदार आदमी, हरा पेन, बड़ा, कला, लम्बा आदि|

Visheshan | विशेषण कितने प्रकार के होते है, परिभाषा | और इसके 10 उदाहरण

और पढ़े:- अनौपचारिक पत्र फॉर्मेट हिंदी में 

Visheshan | विशेषण कितने प्रकार के होते है?

जैसा की हमने ऊपर विशेषण के बारे में बताया की विशेषण किसे कहते है, जहाँ संज्ञा या सर्वनाम के किसी शब्दों की विशेषता बताई जाए उसे विशेषण Visheshan कहते है| विशेषण चार प्रकार के होते है:-

  • गुणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण

गुणवाचक विशेषण किसे कहते है?

जिस शब्द में संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, अकार, बुरा, रूप, रंग, स्थिति आदि का बोध है, उसे गुणवाचक विशेषण Visheshan कहते है|

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण:-

  • बगीचे में सुन्दर फूल है|
  • स्वस्थ बच्चे खेल रहे है|
  • राम एक बलवान लड़का है|
  • रवि को मीठा आम पसंद है|
  • कविता अच्छी लड़की है|
  • रमेश बुरा लड़का है|

संख्यावाचक विशेषण किसे कहते है?

संज्ञा या सर्वनाम के जिन शब्दों द्वारा संख्या से संबंधित विशेषता बताई जाती है उसे संख्यावाचक विशेषण Visheshan कहते है|

संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण:-

  • पांच लड़के मैदान में खेल रहे है|
  • कविता की दादी ने उसे दस रुपए दिए|
  • रमेश पांच रुपए का पेन लाया है|
  • मेरे घर में दो कार है|
  • मेरे दो बहने और एक भाई है|
  • मैंने आज चार हाथियों को देखा|

परिमाणवाचक किसे कहते है?

जिन शब्दों में नाप-तौल का बोध होता है जैसे किलो, मीटर, थोड़ा, आधा आदि को परिमाणवाचक विशेषण Visheshan कहते है|

परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण:-

  • मुझे तीन मीटर कपड़ा दे दो|
  • मुझे दो किलो दूध दे दो|
  • यह एक किलो चावल है|
  • मुझे पांच किलो गेहू चाहिए|
  • मुझे थोड़ा पानी दे दो|
  • मेरे घर में थोड़ा ही आटा बचा है|

सार्वनामिक विशेषण किसे कहते है? 

यदि कोई सर्वनाम शब्द संज्ञा शब्द से पहले लिखा गया हो तथा वह विशेषण शब्द की तरह संज्ञा की विशेषता बताये तो उसे सार्वनामिक विशेषण Visheshan कहते है|

सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण:-

  • यह पेन किसका है|
  • वह लड़का बहुत बुरा है|
  • यह कार रमेश की है|
  • वह कुत्ता मेरा है|
  • उस किताब को पढ़ो|
  • उस गरीब को खाना दे दो|
विशेषण के उदहारण 

कविता की साड़ी बहुत सुंदर है| (गुणवाचक विशेषण )
व्याख्या: इसमें साड़ी की सुंदरता के बारे में बताया है|

पांच लड़के मैदान में फुटबॉल खेल रहे है| (संख्यावाचक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ पांच लड़को की विशेषता बता रहे है की वह खेल रहे है|

यह किताब सुरेश की है| (सार्वनामिक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ यह की विशेषता बता रहे है की यह किताब सुरेश की है|

तीन बच्चे आ रहे है| (संख्यावाचक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ पर तीन बच्चे की विशेषता बता रहे है|

रमेश को मीठा आम खाना है| (गुणवाचक विशेषण )
व्याख्या: यहाँ मीठे आम की विशेषता बता रहे है|

माता दो किलो चावल लेके आयी है| (परिमाणवाचक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ दो किलो चावल की विशेषता बताएगी है|

अमन के पास चार कुत्ते है| (संख्यावाचक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ चार कुत्ते की विशेषता बताई गयी है|

कविता तीन मीटर पेडल चली| (परिमाणवाचक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ तीन मीटर की विशेषता को बताया गया है|

क़ुतुब मीनार बहुत सुंदर इमारत है| (गुणवाचक विशेषण )
व्याख्या: इसमें क़ुतुब मीनार की सुंदरता के बारे में बताया है|

वह लड़की विद्यालय जा रही है| (सार्वनामिक विशेषण)
व्याख्या: यहाँ वह की विशेषता बता रहे है की वह लड़की विद्यालय जा रही है|

इसके अलावा और पढ़े विशेषण किसे कहते है और उसके उदहारण 

 

 

2 thoughts on “Visheshan | विशेषण कितने प्रकार के होते है, परिभाषा | और इसके 10 उदाहरण”

Leave a Comment