500+ Paryayvachi Shabd in Hindi | पर्यायवाची शब्द

500+ पर्यायवाची शब्द उदाहरण सहित

500+ Paryayvachi Shabd in Hindi: इस लेख में हमने हिंदी पर्यायवाची शब्द के बारे में बताया हैं, जैसे की आप जानते है हिंदी में एक ही अर्थ के लिए अनेक शब्दों का प्रयोग होता है, जिन्हें हम पर्यायवाची शब्दों के नाम से जानते हैं| हिंदी व्याकरण में हम संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण ,अलंकार, अवयव, निबंध लेखन, शब्द परिचय, मुहावरे पर्यायवाची Paryayvachi Shabd आदि के बारे में पढ़ते हैं, और यह सभी हिंदी व्याकरण की नींव हैं। पर्यायवाची शब्द हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Read Also:- essay on means of transport in hindi

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? | Paryayvachi Shabd

(Paryayvachi Shabd) जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं या समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। सामान्य अर्थ में ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

500+ पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) | Synonyms

500+ Paryayvachi Shabd in Hindi | पर्यायवाची शब्द

अमृत:- सुधा, सुधा, अमिय, सोम, सुरभोग
अत्याचार:- अन्याय, उत्पाद, ज़ुल्म, नृशंसता
अधिकार:- कब्ज़ा, दावा, स्वत्व, हक़, स्वामित्व
अक्षर:- अविनाशी, ब्रह्म, हरफ़
अंधकार:- अँधेरा, अंधियारा, ध्वान्त, तमिस्त्र
अंदाज़:– अनुमान, कूत, तख़मीना, ढंग
अज्ञानी:- अबोध, मूढ़, मूर्ख, नादान
आँख:- नेत्र, नयन, चक्षु, नज़र, अक्ष
आकाश:- अम्बर, गगन, व्योम, अनन्त, तारापथ
आत्मा:- ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु
आदरणीय:- सम्माननीय, सम्मान्य, मान्य, समादरणीय
इच्छा:- अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, चाह
अंबा:- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता
अलंकार:- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
अहंकार:- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
अरण्य:- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन
अंकुश:- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी

उत्सव:- क्षण, मह, उद्धर्ष, उद्धव, जलसा, जश्न, समारोह, पर्व, त्यौहार
उग्र:- अविनीत, उत्कट, उद्दण्ड, उद्धत, कर्कश, तूफ़ानी, तेज़, प्रचंड, विकट, भीषण
उत्साह:- उमंग, अध्यवसाय, उत्साह, उल्लास, जोश, हौसला
उन्नति:- विकास, उत्कर्ष, उत्थान, अभ्युदय, उठना, प्रगति, तरक़्क़ी, बढ़ोतरी
उदय:- आरोहण, उन्नति, चढ़ना, प्रकट होना, उद्गमन
उपहास:- मज़ाक, खिल्ली, परिहास, मख़ौल, हँसी
उत्पत्ति:- उद्भव, जन्म, जनन, उद्गम, व्युत्पत्ति, पैदाइश, आरंभ
उद्दण्ड:- असभ्य, क्रूर, दुराचारी, दुष्ट, अविनीत, उच्छृंखल
उत्पाद:- उपद्रव, ऊधम, झगड़ा, दंगा, फ़साद, हंगामा, अशांति
उपवन:- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन, आरामगाह
उपयोग:- इस्तेमाल, उपभोग, प्रयोग, व्यवहार, सेवन

एकत्र:- इकट्ठा, एकमुश्त, पुंजीभूत, संचित, समवेत, संगृहीत, जमा, संकलित
कनक:- कंचन, सोना, स्वर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक
कमल:- सरोज, जलज, पंकज, इंदीवर, नलिन,
कपट:- छल, छद्म, धोखा, व्याज, वंचना, प्रवंचना, छलछिद्र, ठगी, दग़ा , फ़रेब, धूर्तता
कपड़ा:- वस्त्र, चीर, वसन, अम्बर, पट, दुकूल, परिधान, पोशाक, लिबास, ड्रेस
करुणा:- दया, अनुग्रह, अनुकम्पा, कृपा, कारुण्य
कष्ट:- दु:ख, वेदना, पीड़ा, क्लेश, खेद, व्यथा, तकलीफ़, दर्द, संताप
कल्याण:- शिव, मंगल, क्षेम, शुभ, श्रेय, उपकार, भला, हित
कल्पवृक्ष:- देववृक्ष, सुरतरु, पारिजात, कल्पतरु, मंदार, कल्पद्रुम, हरिचंदन
कला:- विद्या, कौशल, हुनर, फ़न, शिल्प, करिश्मा, करतब
कान:- कर्ण, श्रुति, श्रवणेन्द्रियाँ

कपोत:- पारावत, कबूतर, रक्तलोचन, हारीत, परेवा
कमज़ोर:- अशक्त, दुर्बल, निर्बल, शक्तिहीन, असमर्थ
कामदेव:- मदन, काम, पंचशर, मन्मथ, मनसिज, मार,
किरण:- रश्मि, अंशु, मरीचि, मयूख, दीधिति, कर
क्रोध:- गुस्सा, रिस, अमर्ष, कोप, आक्रोश
कोष:- भंडार, निधि, ख़ज़ाना, आकर, जख़ीरा
कोयल:- कोकिल, काक, पिक, बसंतदूत, पाली, वनप्रिय, श्यामा, कलापी

चरण:- पाद, पद, पैर, पाँव, पग
चरित्र:- आचरण, व्यवहार, आचार, शील, चालचलन
चिह्न:- निशान, पहचान, लक्षण, अलामत
चोर:- तस्कर, मौषक, कुंभिल, रजनीचर, खनक
चंदन:- मलय, श्रीखण्ड, मंगल्य, गंधसार, सर्पावास, गंधराज
छत्र:- छाता, छतरी, आतपत्र
जल:- नीर, सलिल, वारि, जीवन, तोय
जन:- मनुष्य, मनुज, व्यक्ति, लोग, नर, लोक
जगत्:- विश्व, दुनिया, संसार, भव
झरना:- प्रपात, सोता, निर्झर, स्रोत, उत्स
झूठ:- असत्य, मृषा, मिथ्या, अनृत
झण्डा:- पताका, ध्वज, निशान, ध्वजा, केतन, वैजयन्ती
तरु:- पेड़, वृक्ष, पादप, सरोरुह, विटप, द्रुम, रूँख, गाछ, अगम
तलवार:- खड्ग, असि, चन्द्रहास, करवाल, कृपाण
तालाब:- सर, तड़ाग, पद्माकर, जलाशय, पुष्कर
तारा:- तारक, उडुगन, नक्षत्र, सितारा, उडु

प्रेम:- स्नेह, अनुराग, प्रीति, राग
प्रतिष्ठा:- मान, आदर, इज़्ज़त, आबरू, गरिमा, आन, गौरव
पत्ता:- दल, पर्ण, पल्लव
पुरस्कार:- पारितोषिक, ईनाम, विजयोपहार
पाला:- हिम, नीहार, तुषार
प्रस्तावना:- भूमिका, प्राक्कथन, आमुख, लेखकीय, उपोद्घात
फूल:- पुष्प, पुहुप, कुसुम, सुमन, प्रसून, गुल
बाढ़:- शर, सायक, नाराच, विशिख, शिलीमुख
बंदर:- मर्कट, हरि, शाखामृग, कपि, वानर, कीश
बिजली:- विद्युत, चपला, तड़ित, दामिनी
ब्राह्मण:- द्विज, भूदेव, भूसुर, विप्र, अग्रजन्मा, महीदेव
बुद्धि:- मति, प्रज्ञा, धिषणा, मनीषा, धी, शेमुषी
ब्रह्मा:- चतुरानन, हिरण्यगर्भ, आत्मभू, लोकेश
बहुत:- प्रचुर प्रभूत, अति, पर्याप्त, अमित, अत्यन्त
बलराम:- बलभद्र, हलधर, हलायुध, हली, मूसली, रवेतीरमण, राम
बरसात:- बारिश, वर्षा, पावस, वृष्टि, दुर्दिन, वर्षण
बरतन:- पात्र, वासन, भांडा
बसन्त:- ऋतुराज, मधुमास, कुसुमाकर, माधव, पिकमित्र

कर्ण:- सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र
कनक:- कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण
कपोत:- कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन
कपड़ा:- अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल
कमल:- जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल
कली:- कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक
कपूर:- घनसार, हिमवालुका
कर:- हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज
कर्तव्य:- कर्म, कृत्य, विधेय
कान्ति:- प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि
कामदेव:- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर
किनारा:- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।

Read more about Paryayvachi Shabd with other sources  

Leave a Comment