यातायात के साधन पर निबंध | Essay on Means of Transport in Hindi

Essay on Means of Transport in Hindi

यातायात के साधन पर निबंध:- हेलो दोस्तों, हमने आज इस लेख में यातायात के साधन पर निबंध लिखा है | जिसमें आप पढ़ेंगे यातायात की परिभाषा, प्रकार, और लाभ के विषय में पूरी जानकारी दी गयी है। यातायात के साधन पर निबंध कक्षा 4 से 10 तक परीक्षाओं में विभिन्न रूपों से पूछा जाता है।

यहां पर यातायात के साधन पर निबंध सरल भाषा में दिया गया है इसे कोई विद्यार्थी पूछे गए परीक्षाओं में आसानी से लिख सकता है। इस निबंध में हम यातायात के साधनों के बारें में जानेंगे | किसी भी सेवा या वस्तु को गंतव्य तक पहुँचाने के लिए एक माध्यम की जरुरत होती हैं| इसके लिए यातायात के साधनों का प्रयोग किया जाता हैं |

Read Also:- Speech on Hindi Diwas in Hindi 

यातायात किसे कहते है? | Definition of Transport in Hindi

यातायात के साधन पर निबंध

यातायात को सरल भाषा में परिवहन कहा जा सकता है और परिवहन का अर्थ होता है एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करना और जिन साधनों के द्वारा यातायात की जाती है उन्हें यातायात के साधन कहते हैं। उदाहरण के लिए रेल गाड़ी, हवाई जहाज, पानी जहाज, बस, मोटर साइकिल, आदि| आज यातायात बेहद सुगम और त्वरित हो चुके हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन के लिए बेहद तेज गति की यात्राएं उपलब्ध हैं।

यातायात के साधन पर निबंध | Essay on Means of Transport in Hindi

कुछ दशक पहले यातायात के लिए बेहद ही सीमित साधन थे। जिनमें यातायात करने का खर्च तथा समय बहुत ही ज्यादा लगता था। लेकिन आज यातायात की सुविधा फोन के एक क्लिक पर उपलब्ध हो गई है। यातायात को आधुनिक करने के लिए पर्यावरण से भी समझौता किया गया है अर्थात बड़ी मात्रा में वृक्षों को काटा गया है तथा उनके जगह यातायात के मार्गों का निर्माण किया गया है। जिसके दुष्प्रभाव अक्सर देखे जाते हैं।

यातायात के प्रकार | Types of Transports in Hindi

यातायात के साधन पर निबंध

जैसा की आप सभी जानते है बीते कुछ वर्षों में विज्ञान का विकास बहुत तेजी से हुआ है। पहले जहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में तकलीफ होती थी और अब अंतरिक्ष तक आवागमन का सिलसिला सरल हो गया है। पहले यातायात के लिए बैलगाड़ी या नावों का उपयोग अधिक होता था। वही आज यातायात के कई प्रकार विकसित हो चुके हैं और यातायात को मुख्य पांच भागों में बांटा गया है:-

  1. सड़क मार्ग यातायात
  2. जल मार्ग यातायात
  3. वायुमार्ग यातायात
  4. रेलमार्ग यातायात
  5. पाइपलाइन यातायात मार्ग

सड़क मार्ग यातायात | Road Transportation

यातायात के साधन पर निबंध

सड़क मार्ग परिवहन का सबसे सस्ता, सुगम और सुगम माध्यम है। सड़क परिवहन कितना महत्वपूर्ण हैं इसका अंदाजा आप सड़क मार्ग की लम्बाई से लगा सकते हैं, भारत की सड़कों की कुल लम्बाई 59 लाख किलोमीटर हैं, जो कि विश्व में दूसरा स्थान रखती हैं|

सड़क परिवहन लोगो माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सुविधा प्रदान करता है, साथ ही घर-घर डिलीवरी भी करता है। इसलिए सड़क मार्ग राष्ट्रीय और अंतर्राज्य व्यापर के लिए महत्वपूर्ण हैं| सड़क पर चलने वाले साधन जैसे:- बस, ट्रक, जीप, बाइक, साईकिल, कार, एम्बुलेंस, ट्रेक्टर, इत्यादि सड़क मार्ग के माध्यम से यातायात को सुगम बनाते हैं|

जलमार्ग यातायात | Water Transport

यातायात के साधन पर निबंध

जल के रास्तों से किए जाने वाले यातायात को जलमार्गीय यातायात कहा जाता है। पृथ्वी पर 73% जल है और ज्यादा वजन के साथ यातायात करना आकाशीय मार्ग तथा जमीनी मार्ग के यातायात के लिए अनुकूल नहीं होता इसलिए एक देशों से दूसरे देशों तक व्यापारिक परिवहन के लिए जल मार्गों का उपयोग भी किया जाता है।

जैसे, भारत कच्चा पेट्रोल, चावल, मसाले, दूध के उत्पादों को जलीय मार्गों से आयत और निर्यात करता हैं| जल में चलने वाले साधन:- नाव, याच, जहाज, पनडुब्बी, सी-प्लेन इत्यादि|

वायुमार्ग यातायात | Air Transportation

यातायात के साधन पर निबंध

वायुमार्ग परिवहन के सबसे नए लेकिन सबसे महंगे साधनों में से एक है। हवाई मार्ग से बहुत कम समय में बड़ी दुरी तय की जा सकती हैं, इसलिए यह परिवहन का सबसे शीघ्र बढ़ता हुआ साधन हैं| हवाई हमलों में वायुमार्ग के साधन बखूबी भूमिका निभाते हैं| हवाई यातायात करने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि किसी प्रकार के धातु तथा गैर कानूनी चीज़ों को ले जाने की इसमें मनाही होती है।

हवाई मार्ग के साधन भूकंप, बाढ़ जैसे दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंचकर सहायता करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं| हवाई मार्ग के साधन:- एरोप्लाने, हेलीकाप्टर, जेट, फ्लाइंग कार इत्यादि|

रेल यातायात | Rail Transport

यातायात के साधन पर निबंध

रेलवे के द्वारा दुनियाँ की एक बड़ी आबादी सफ़र करती है और सामान लाने ले जाने के लिए रेल मार्ग सबसे अच्छा जरिया है। रेल यातायात भारत में सबसे अधिक उपयोग में लिया जाने वाला परिवहन है।

सिर्फ दिल्ली मेट्रो से ही एक साल में 100 करोड़ के सफर होते हैं। रेल यातायात के मामले में चीन प्रथम स्थान पर है और गतिमान रेल यातायात के लिए जापान की रेलवे प्रणाली प्रथम स्थान पर है।

रेल यातायात, हवाई तथा जल यातायात से सस्ती तथा सरलता से होने वाला परिवहन है। भारत में हर पैसेंजर रेल के दो डिब्बों को सामान के लिए रिज़र्व रखा जाता है तथा लम्बी दुरी तक के यातायात के लिए विशेष मालगाड़ी उपयोग में ली जाती है। रेल यातायात ने साधन:- रेल, मालगाड़ी, बुलेट ट्रेन, मेट्रो इत्यादि|

पाइपलाइन यातायात मार्ग | Pipeline Transportation

यातायात के साधन पर निबंध

आज परिवहन के साधनों का सर्वोत्तम उदाहरण पाइपलाइन परिवहन के रूप में लिया जा सकता है। जहाँ एक ओर हज़ारों किलोमीटर के केबल परिवहन का जाल बिछा है वही पाइपलाइन परिवहन के उपयोग में बढ़ोत्तरी हुई है। पाइपलाइन यातायात अभी इंसानों के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा, कुछ देश अपनी सैन्य सामग्री को को गुप्त रूप से लाने ले जाने के लिए पाइपलाइन यातायत का उपयोग होता है।

पाइपलाइन अन्य यातायात के साधनों की तरह औपचारिक साधन नहीं हैं| पाइपलाइनों के माध्यम से गैसों और पेट्रोल को रिफाइनरी तक पहुँचाया जाता हैं| पाइपलाइन को जमीन के अन्दर, पानी के अन्दर या जमीन के ऊपर बनाया जा सकता हैं | पाइपलाइन एक पर्यावरण हितैषी माध्यम हैं, इससे किसी प्रकार का प्रदुषण नहीं होता हैं|

यातायात के साधनों से होने वाली समस्याएं | Problems caused by means of transport

यातायात के साधन पर निबंध

यातायात व्यवस्था में लगातार सुधार से यह सेवा तो बेहतर हुई है लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं जो लगातार बढ़ रहे हैं। बेहतर परिवहन व्यवस्था स्थापित करने के लिए कई ऐसे कदम उठाने पड़े, जो पर्यावरण के विरुद्ध थे, यहाँ कुछ नकारात्मक प्रभाव और चुनौतियाँ हैं, जिनसे उभरना सरकार के लिए एक कठिन कार्य है:

  • रेलों की गेज को बनाने के लिए बड़े बड़े पहाड़ों और जंगलों की कटाई की जाती हैं, जिसकें परिणाम-स्वरूप पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता हैं|
  • वाहनों की संख्या में निरंतर वर्द्धि से वायु की गुणवत्ता का स्तर गिरता जा रहा हैं, अधिक भीड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक लगने से ध्वनि प्रदुषण की समस्या बढ़ जाती हैं|
  • हमारे देश में प्रतिदिन 415 लोग रोड की दुर्घटना से मर जाते है, जिसमे अधिकतर 5 से 29 साल के युवा हैं|
  • यातायात को सुगम बनाने के लिए रोड को रौशनी से प्रकाशित किया जाता हैं, इससे प्रकाश प्रदुषण बढ़ता हैं|
  • जल मार्ग यातायात में जहाजो से निकलने वाला ईंधन निरंतर पानी में घुलता जाता हैं, इससे जल में घुलित ऑक्सीजन की कमी होती हैं| इसके अलावा उच्च ध्वनि से जलीय जीवों के स्वास्थ्य और जनन क्रिया पर बूरा असर पड़ता हैं|
  • सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों से आयल टपकता रहता हैं, यह आयल पानी के साथ बहकर खेतों और जल स्रोतों में चला जाता हैं| इससे उर्वरकता प्रभावित होती हैं|
  • हवाई मार्गों में चलने वालें साधनों से पक्षियों की मुक्त उड़ान में अवरोध उत्पन्न होता हैं|

और पढ़े: यातायात की समस्या और समाधान essay in Hindi

निष्कर्ष | Conclusion

यातायात के साधन पर निबंध

यातायात के आधुनिकीकरण से मनुष्य को अनेक लाभ हुए हैं, परन्तु इसके कई अप्रत्यक्ष नुकसान भी हुए हैं, जो समय-समय पर ग्लोबल वार्मिंग, अत्यधिक वर्षा, सुनामी और बाढ़ के रूप में सामने आते हैं। विकास के चक्कर में हमने पर्यावरण का बहुत ही अधिक दोहन किया है तथा कर रहें हैं।

हमें आधुनिक होने के साथ-साथ इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। इस लेख में हिंदी में आपके यातायात के साधन पर निबंध लिखा गया है, जिसमें यातायात का अर्थ सरलता से लिखा गया है।

1 thought on “यातायात के साधन पर निबंध | Essay on Means of Transport in Hindi”

Leave a Comment